Connect with us

अपराध

रामनगर किले के पास गंदे-गंदे व अश्लील टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व थाना प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में उ0नि0 श्री रवि पाण्डेय, उ0नि0 रामरूप यादव, म0का0 प्रियंका, म0का0 दीपिका वर्मा किला के थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कि किला घूमने आने जाने वाली महिलाओं को देखकर एक लड़का गंदे–गंदे व अश्लील कमेंट कर रहा है जिससे महिलाए लज्जित महसूस कर करती है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा किला के गेट के सामने जाकर देखे कि एक लड़का खड़ा होकर किला में आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील शब्दों का उच्चारण कर रहा था जिससे महिलाएं उस लड़के से दूरी बनाकर असहज महसूस करते हुए जा रही थी । लड़के के कृत्य को देखने व सुनने के बाद पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पकड़ लिया गया । पकड़े गए लड़के से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र  बसंत लाल निवासी ग्राम व पोस्ट घाटमपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर बताया जिसको कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0203/2023 धारा 294 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया तथा मौके पर 41क सीआरपीसी की नोटिस तामील कराकर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page