Connect with us

वाराणसी

धनंजय सिंह से जिरह की कार्यवाही पूर्ण, सफाई साक्षियों की लिस्ट देने के लिए 20 अक्टूबर की तिथि नियत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर वाराणसी के नदेसर में हुए जानलेवा हमले में आज जिरह की कार्यवाही पूर्ण हुई। न्यायालय ने सफाई साक्षियों की लिस्ट देने के लिए 20 अक्टूबर की तिथि नियत की।

Loading...

बहुचर्चित 21 वर्ष पूर्व गोली कांड में वादी मुकदमा पूर्व सांसद धनंजय सिंह शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में हाजिर हुए। इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह से एक आरोपित संदीप सिंह उर्फ पप्पू के अधिवक्ता स्वामी नाथ यादव व अनुज यादव ने जिरह किया। जिरह की कार्यवाही पूरी होने पर अदालत ने इस मामले में सफाई साक्षियों की लिस्ट देने के लिए 20 अक्टूबर की तिथि नियत कर दी।

बता दें कि चार अक्टूबर 2002 की शाम छह बजे वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे। जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाघर के पास पहुंचे तभी उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस हमले में धनंजय सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह,संतोष सिंह,अंगरक्षक बासुदेव पांडेय व ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे। धनंजय सिंह ने इस मामले में अभय सिंह समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page