Connect with us

पूर्वांचल

राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी चंदौली के लिए इन दो मुद्दों की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले के विकास की चर्चा की। जनपद में न्यायालय भवन व रोडवेज डिपो की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री को राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने बताया कि, जनपद में अभी बहुत विकास कराना बाकि है। सबसे ज्यादा जरूरी न्यायालय भवन की है, जो आज भी अस्त-व्यस्त व्यवस्था में चल रही है।

यहां रोडवेज डिपो न होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले में स्थायी तौर पर रोडवेज डिपो होने से वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मऊ, गोरखपुर आदि जनपदों के लिए सुलभ हो जायेगा। क्योंकि चन्दौली से सकलडीहा होते हुए चहनियां होकर जनपदों के लिए शॉटकट पड़ता है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार त्वरित कार्यवाही करेगी।

Loading...

इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, नमन सिंह, अतुल सिंह प्रिंस आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page