Connect with us

सियासत

यूपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हुए शिवेंद्र मिश्रा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। यंग इंडिया के बोल सीजन 4 के विजेता शिवेंद्र मिश्रा को उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास बीबी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुरई, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अजय संतवार समेत सभी वरिष्ठ लोगो का आभार है।

शिवेंद्र मिश्रा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, संघर्ष का वो दिन आज याद करके मन भावुक हो जाता है जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली प्रथम अध्यक्ष स्व. भगवान तिवारी के नेतृत्व में ग्राम राम गढ़ सभा के अध्यक्ष नियुक्त किया गया ततपश्चात राजनीतिक सफर प्रारंभ हुआ।

उसके बाद से न्याय सामाजिक राजनीतिक सफर चलता रहा। लखनऊ सेंट्रल जेल सहित तमाम सफर कभी शिवपुर सेंट्रल जेल, चंदौली में थाना तक यात्रा किया, लेकिन कभी भी संघर्ष को लेकर के कभी मन में निराशा उत्पन्न नहीं हुआ। हम सभी लोग राहुल गांधी से प्रेरणा प्राप्त करते है। उक्त संघर्ष में पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेंद्र मूर्ति ओझा के नेतृत्व में मुझे जिला यूथ कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page