Connect with us

सियासत

युवा कांग्रेस की 35 सदस्यीय नई कमेटी गठित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) की मंजूरी के उपरांत महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी की 35 सदस्यीय नई कमेटी का विधिवत गठन कर दिया गया है। इस संबंध में घोषणा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की सहमति से, युवा कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेक यावगल और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के अनुमोदन पर की गई। प्रदेश नेतृत्व ने नई टीम से संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने की अपेक्षा जताई है।

महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिल सके। कमेटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी जैसे प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

Loading...

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की आधारशिला है और नई कमेटी में ऊर्जा, अनुभव एवं समर्पण का समुचित समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह टीम युवाओं को संगठित कर पार्टी की नीतियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।

वहीं, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा कि यह गठन संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें नए और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन रखा गया है, जिससे संगठन को ऊर्जा और अनुभव दोनों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों रोजगार, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक न्याय को प्रभावी ढंग से उठाएगा और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। साथ ही, आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की योजना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page