Connect with us

वाराणसी

मोबाइल दुकानदार ने स्विच ऑन करते ही गंवाई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में एक दुखद घटना में मोबाइल दुकानदार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय दीपक मिश्रा के रूप में हुई है। वे कालिकाधाम चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते थे। घटना सोमवार की देर शाम की है। दीपक मिश्रा दुकान से घर लौटे थे। उन्होंने कमरे में लगे बल्ब को जलाने के लिए स्विच ऑन किया। इसी दौरान वे स्विच बोर्ड में पहले से मौजूद करंट की चपेट में आ गए। वे स्विच से चिपक गए और मौके पर ही अचेत हो गए।

Loading...

परिजनों ने तुरंत उन्हें करंट से अलग किया। फिर उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक छा गया है। दीपक मिश्रा अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही सामान्य थी। दीपक की असमय मृत्यु ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page