Connect with us

वाराणसी

मोबाइल चोरी के शक में मारपीट, किशोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मुखबिरी के शक में हत्या का आरोप, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

वाराणसी। जिले के के रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में बीती रात एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय सोनू अली को कुछ युवकों ने मोबाइल चोरी के शक में घर के बाहर से जबरन उठा लिया और उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि सोनू अली बीती रात अपने घर के बाहर बैठा था, तभी कन्नादाड़ी के कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे मारपीट करते हुए उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। आरोप है कि युवक उसे ओवरब्रिज के नीचे से दूसरी दिशा में कन्नादाड़ी की ओर ले गए और वहां उसकी पिटाई की। इस दौरान सोनू की मां उसे तलाशते हुए निकली और वाहन का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में उन्होंने भदवर चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी।

इसी बीच आरोपी युवक घायल किशोर को लेकर चौकी पर पहुंचे और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना में शामिल युवक पशु तस्करी से जुड़े हैं और पुलिस को मुखबिरी करने के शक में उनके बेटे की हत्या की गई है। मामले में रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page