Connect with us

वाराणसी

मेरे लिए धर्म सत्ता की धूरि नहीं बल्कि आत्मिक शुचिता और लोक कल्याण का साधन है – अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

Varanasi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी कांग्रेस द्वारा शुरू हुई पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा अपने प्रथम दिन की यात्रा के विश्राम के बाद आज पुनः दिनांक 29 जुलाई को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कंदवा में श्री कर्मदेश्वर महादेव इंटरमीडिएट कालेज से प्रारंभ हुई ।

                      आज की पंचक्रोशी यात्रा अपने विश्राम स्थल श्री कर्मदेश्वर महादेव इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर सर्वप्रथम प्रसिद्ध श्री कर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पहले से बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता यात्रा का स्वागत करने के लिए खड़ी थी । यात्रा के श्री कर्मदेश्वर महादेव पहुंचते ही वहां उपस्थित भीड़ ने यात्रियों का हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ स्वागत किया । लोगों ने अपने जननेता श्री अजय राय का पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया,तत्पश्चात श्री अजय राय एवं उनके साथ बराबर चल रहे कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं राघवेंद्र चौबे समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने श्री कर्मदेश्वर महादेव का विधि विधान के साथ दर्शन पूजन एवं रुद्राभिषेक किया एवं काशी समेत पूरे भारत की जनता के सुख - समृद्धि की मंगलकामना की तथा आज की राज्य सत्ता से जुड़े सत्ताधीशों की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । 

                    इस बीच उपस्थित मीडिया कर्मियों द्वारा पंचक्रोशी यात्रा के उद्देश्य से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए पूर्व विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि - मेरी यह पंचक्रोशी यात्रा एक विशुद्ध रूप से धार्मिक यात्रा है । विगत समय में भी हम सबने पंचक्रोशी यात्रा की है । अजय राय ने कहा कि धर्म का मुख्य उद्देश्य आत्मिक शुद्धि होता है । धर्म कभी भी राजनीति का माध्यम नहीं हो सकता । अगर कोई व्यक्ति या दल विशेष इसका दुरुपयोग सत्ता प्राप्ति के लिए करता है तो वह न तो कुशल राजनेता हो सकता है और न तो अच्छा राजनीतिक दल । प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि - संसार के सारे धर्म हमे प्रेम,दया, त्याग, करुणा, बंधुत्व की शिक्षा देते हैं । हनारे जितने ईष्ट हैं वे दया, करुणा, प्रेम, मर्यादा के पोषक हैं। भगवान श्री राम, भगवान शंकर, बजरंग बली समेत हमारे सारे आराध्य इन ऐश्वरीय गुणों से परिपूर्ण हैं जबकि आज भाजपा और संघ कि तरफ से ईश्वर का जो स्वरूप बनाया जा रहा है वह हमारे आध्यात्मिक धर्म ग्रंथों से बेहद अलग और विचित्र है ।श्री अजय राय ने पूछा कि आज जो भी तथाकथित राजनेता या राजनीतिक दल खुद को हिंदू हृदय सम्राट होने का दंभ भरते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी से बढ़कर भी कोई आध्यात्मिक हो सकता है क्या ? गांधीजी नित्य सुबह और  सायं में ईश्वर की वंदना करते थे । ईश्वर में उनकी गहरी आस्था थी । लेकिन गांधी जी का धर्म और उनका हिंदुत्व ने कभी भी किसी को तकलीफ नहीं दिया । हम सब लोग भी उन्ही महान पुण्यात्मा के वंशज हैं । हमारा धर्म किसी के प्रति राग द्वेष या वैर भाव नही रखता । कांग्रेस की आस्था सर्व धर्म समभाव में सन्निहित है, यही हमारी वैचारिकी  का मूल केंद्र भी है । अगर आज की राज्य सत्ता में बैठे हमारे सत्ताधीशों लेश मात्र भी धार्मिक संस्कार और धर्म की मूलभूत वैचारिकी होती तो आज मणिपुर जैसी या फिर सांप्रदायिक वैमनश्य को बढ़ाने वाली अन्यान्य घटनाएं कभी भी नहीं होती । मणिपुर जैसी घटनाएं उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो खुद को बेहद संस्कारवान, सद्चरित्रवान और चाल ,चेहरा और चरित्र वाली पार्टी मानते हैं । आखिर यह किस धर्म ग्रंथ में लिखा है कि हमारी माताओं - बहनों और निरीह भाइयों के साथ पिछले 72 दिनो से जघन्य अपराध होने पर भी स्वघोषित छप्पन इंची वाला प्रधानमंत्री खामोश है । उसके मुंह से एक शब्द भी शांति बहाली के लिए नहीं फूटते । उसकी कुंभकर्णी नींद तब खुलती है जब हमारी न्यायपालिका उसे उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराता है । किसी भी सभ्य देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है । श्री अजय राय ने कहा कि मैं अपनी इस पवित्र यात्रा से समूचे देश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए शुभ कामना करता हूं । 

                   आज़ दूसरे दिन की यात्रा शाम को अपने दूसरे पड़ाव स्थल भीमचंडी पहुंची,जहां पहले से उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ साथ विभिन्न ब्लाकों के ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षगण तथा क्षेत्र के नागरिकों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ पंचक्रोशी यात्रा के यात्रियों का हर्षित भाव से स्वागत किया । आज की यह यात्रा अपने दूसरे पड़ाव स्थल पवित्र भीमचंडी पर विश्राम कर पुनः अगले दिन के लिए प्रस्थान करेगी । आज की इस यात्रा में पूर्व विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजय राय के साथ यात्रा करने वाले सम्मानित कांग्रेसजनों में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रदेश महासचिव मडींद्र मिश्रा, राजीव गौतम, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, ओम प्रकाश ओझा, राम सनेही पांडेय , विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक सिंह, राजीव राम, विकास कौंडिल्य ,अरुण सिंह, शुभम सिंह, आशीष गुप्ता, रोहित दूबे, अनुभव राय, किशन यादव, राहुल सिंह, गोपाल पटेल, रामस्रिंगार पटेल, श्रेयांश दूबे, श्रीराम केशरी समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page