Connect with us

वाराणसी

मेरठ नगर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का अब वाराणसी तक विस्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या को मिली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस

जानें ट्रेन का समय, रूट और यात्रियों के लिए सुविधाएं

वाराणसी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुधवार से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अयोध्या होकर वाराणसी तक बढ़ा दिया है। यह अयोध्या से जुड़ने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन है।

ट्रेन का विस्तार और समय-सारणी

22490 वंदे भारत एक्सप्रेस अब सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलकर लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम 3:53 बजे और शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे अयोध्या धाम से चलकर लखनऊ होते हुए रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।

Advertisement

यात्रियों की बढ़ती संख्या और आवश्यकता

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने इस रूट पर प्रीमियम ट्रेनें चलाना शुरू किया। पहले गोरखपुर-लखनऊ-अयोध्या वंदे भारत, पटना-गोमतीनगर Vande Bharat और आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत इसी सेक्शन पर दौड़ रही हैं।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पिछड़े हुए सेक्शन पर अब डबल लाइन से संचालन होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। रेलवे ने आने वाले समय में और ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने की योजना बनाई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page