Connect with us

सियासत

मेडिकल के आधार पर जमानत की योजना बना रहे हैं केजरीवाल : प्रवर्तन निदेशालय

Published

on

Loading...
Loading...

तिहाड़ में रोज आलू-पूड़ी, मिठाई और आम खा रहें केजरीवाल, ताकि मिल जाए मेडिकल बेल : ईडी

नई दिल्ली। शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक याचिका की सुनवाई को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि, मनी लांड्रिंग केस में केजरीवाल मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जान-बूझकर मीठा खा रहे हैं ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। ईडी ने अदालत से यह भी कहा कि, कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पहले ही घर का खाना खाने की मंजूरी दे दी है। उन्हें पहले से ही ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज की समस्या है।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले एक याचिका दायर की थी और इस याचिका में उन्होंने गुहार लगाई थी कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार अपने चिकित्सकों के संपर्क में रहना चाहते हैं। अब इस मामले में अदालत ने जेल प्रशासन से केजरीवाल का डाइट चार्ट और मेडिकल रिपोर्ट मांगा है।

करीब एक सप्ताह पहले तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई थी। जेल प्रशासन की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में शुगर लेवल बिगड़ा हुआ बताया गया था। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जांच में फास्टिंग ब्लड शुगर 160 पाया गया था। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल जब 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल आए थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था। 7 अप्रैल को लिए गए वजन के मुताबिक वजन 66 किलोग्राम हो गया। यानी इस दौरान उनका 1 किलो वजन बढ़ गया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page