Connect with us

वायरल

मुस्लिम बच्चियों ने गाया, ‘अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्’, सोशल मीडिया यूजर्स ने की हौसला-अफजाई

Published

on

Loading...
Loading...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल की बच्चियां काफी उत्साहित होकर संस्कृत में कंठस्थ गीत गाकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कन्याएं देवी का स्वरूप होती हैं। जिस भक्ति भावना से बच्चियों ने कन्हैया का स्तुति गान ‘अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्’ गाया, उससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चों को संस्कार देने में कभी कोताही नहीं करनी चाहिए। यह वीडियो तब और खास हो जाता है जब यह स्तुति करने वाली बालिकाओं में से कुछ मुस्लिम बच्चियां भी शामिल हों।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चन्दौसी के जीनियस गर्ल्स स्कूल का है, जो बिना किसी प्रयोजन के बस यूं ही बना लिया गया। दरअसल, जीनियस गर्ल्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चियों को एक कठिन संस्कृत शब्दों का गीत तैयार कराया गया। शुक्रवार को जब बच्चियां स्कूल वैन से शाम को अपने घर वापस जा रही थीं, तभी उन्होंने सीखे गए प्रार्थना गीत की प्रैक्टिस वैन में ही शुरू कर दी। वैन में गाए जा रहे गीत को स्कूल टीचर अदिति शर्मा ने मोबाइल फोन से ऐसे ही रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते बच्चियों का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि 24 घंटे में देखने वालों की संख्या हजारों व्यूस पार कर गई।

इसके अलावा लोग इस वायरल वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टोरी में भी खूब शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का इस वीडियो पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है। मुन्नालाल साहनी नाम के एक व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “समाज में भाईचारे और एकता की मिसाल को हमेशा कायम करना चाहिए और हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देना चाहिए।”

संस्कृत शब्दों, ‘अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणम् जानकी वल्लभम्’ की इन पंक्तियों को मुस्लिम छात्राओं रादिया और दानिया ने भी पूरी रुचि और लगन से गाया। उनके अलावा आरोही, अनिका, आयुषी, सानवी, अनाया, अंबे, अदिति, पूर्वी और शताक्षी भी इस समूह में शामिल रहीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page