वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राइमरी इंग्लिश स्कूल सगुनहा विकास खंड बड़ागांव का किया निरीक्षण
Varanasi: हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राइमरी इंग्लिश स्कूल सगुनहा विकास खंड बड़ागांव का निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी बड़ागांव उपस्थित थे।
मौके पर निर्देशित किया गया कि स्कूल के नए बन रहे बाउंड्री वाल को तत्काल पूर्ण किया जाए एवं रंगाई पुताई कराई जाए तथा जी 20 के थीम के अनुसार स्कूल के दीवाल की पेंटिंग कराई जाए । स्कूल में लगे स्मार्ट प्रोजेक्टर खराब पाई गई जिसे तत्काल ठीक कराया जाए । बड़े पेड़ों पर पेंटिंग का कार्य कराया जाए । स्कूल परिसर में लगे हैंड वॉश को तत्काल ठीक कराए जाए। स्कूल परिसर के सामने रोड को वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल को तत्काल पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा उसकी जी 20 की थीम पर पेंटिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। पंचायत सचिवालय परिसर में खाली पड़े स्थल पर हरितिका फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण हाट बनवाया जाए । पंचायत सचिवालय परिसर में स्थित लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है बच्चों एवं ग्रामीणों को लाइब्रेरी में पढ़ने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
