Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

Published

on

Loading...
Loading...

निर्माणाधीन विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराएं-योगी आदित्यनाथ

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण रखें-मुख्यमंत्री

बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को सरकारी सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं-योगी

यातायात व्यवस्था को सुगम किए जाने हेतु शहर के मध्य स्थापित ट्रांसपोर्ट को रिंग रोड के किनारे स्थापित कराए जाय-सीएम योगी आदित्यनाथ

संचारी रोग से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण रखें, अस्पतालों के ओपीडी में डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहे-मुख्यमंत्री

Advertisement

स्ट्रीट वेंडरों को जोनों में सुरक्षित पुनर्वास किया जाए-सीएम

शहर की नियमित सफाई हो तथा रोजाना कूड़े का उठान हो, शहर में कहीं भी कूड़े की ढेर दिखाई न देने पाये-योगी आदित्यनाथ

जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें-मुख्यमंत्री

अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें-योगी

जनपद में वाहनों के अवैध स्टैंड कहीं भी नहीं रहने चाहिए-आदित्यनाथ

Advertisement

उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया-सीएम, योगी

राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि निवास करें

थानेदार भी अपने थाना क्षेत्र में ही रात्रि निवास करें

पुलिस की फुट पेट्रोलिंग क्षेत्रों में बढ़ाई जाए-मुख्यमंत्री

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Advertisement
  वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ में निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया।
   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सायं वाराणसी पहुँचे और सर्किट हाउस सभागार में जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रिंग रोड के किनारे शहर का विस्तार व बस स्थापित किए जाने पर विशेष जोर दिया। रिंग रोड के किनारे ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाए, वेयरहाउस को स्थानांतरित कराया जाए। शहर के मध्य स्थापित ट्रांसपोर्ट को रिंग रोड के किनारे स्थापित कराए जाय। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संचारी रोग से निपटने हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश देते हुए उन्होंने इसमें कोई कोताही न बरतने का निर्देश दिया। डेंगू, चिकनगुनिया आदि संक्रामक रोगों के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव सहित अस्पतालों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ओपीडी में डॉक्टरो की 24 घंटे उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। सर्विलांस टीम एक्टिवेट रखे जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रायरिटी स्वच्छता है। स्ट्रीट वेंडरों को जोनों में सुरक्षित पुनर्वास किया जाए। इसमे लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय किया जाए। विकास प्राधिकरण के अधिकारी को जनसामान्य की समस्याओं का सुगम निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में समय से बैठे और जन सामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें। कार्यों को मेरिट के आधार पर निस्तारित कराए। उन्होंने शहर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि शहर की नियमित सफाई हो तथा रोजाना कूड़े का उठान हो। शहर में कहीं भी कूड़े की ढेर दिखाई न देने पाये। उन्होंने शहर के टॉयलेट एवं यूरिनल की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जी-20 का कार्यक्रम आगामी दिनों में होना है, इसलिए उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी संभावित तैयारी पूर्ण किए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र के प्रभावित लोगों को फौरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसमें कतई विलंब नहीं होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की भी पेट्रोलिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने नियमित समीक्षा कर राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। राजस्व वादों को भी प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने पर विशेष जोर दिया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के फील्ड के अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें। थानेदार भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में ही निवास करें। जनपद में वाहनों के अवैध स्टैंड कहीं भी नहीं रहने चाहिए।
   मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान होमगार्ड्स एवं पीआरडी के जवानों को प्रशिक्षित कर उन्हें सुगम यातायात व्यवस्था में उपयोग किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं, बड़ी घटनाएं बन जाती हैं। पुलिस की क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए, इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाया जाय। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में क्रियाशील रहने चाहिए। अवैध खनन एवं वसूली पर रोक लगाए जाने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। जनपद की सीमाओं पर क्यों पर पैनी नजर रखी जाए। स्मार्ट सिटी के इटीग्रेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम के सिग्नल की संख्या और बढ़ाई जाने का निर्देश दिया।
  बैठक में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी राम, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page