Connect with us

गाजीपुर

मिलावटी दूध के खिलाफ चला विशेष अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में मिलावटी दूध व दुग्ध उत्पादों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं दुग्धशाला विकास विभाग के सहयोग से एक विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सैदपुर के भोलेनगर, होलीपुर स्थित प्रो. जयप्रकाश यादव के “पराग बीएमसी (बल्क मिल्क चिलिंग सेंटर)” से मिश्रित दूध का एक नमूना एवं नंदगंज क्षेत्र के बड़हरा तुरना स्थित कमलेश सिंह यादव के बीएमसी सेंटर से भी मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया।

संग्रहित दोनों नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश को परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र एवं राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्त, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page