Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल में बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जहां सोमवार को चिलचिलाती तपिश से लोग बेहाल थे, वहीं मंगलवार को सुबह बादलों ने आसमान पर छा जाना शुरू कर दिया। हल्की-हल्की फौवारा और ठंडी हवाओं के झोंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे जनजीवन में राहत महसूस की गई। वहीं बुधवार को मौसम ने आंख मिचौली खेली। कुछ पल के लिए हल्के बदरा को देखकर ऐसा लगा कि शाम होते-होते बारिश जरूर होगी।

मौसम के इस बदलाव के कारण गर्मी से परेशान लोग कुछ समय के लिए राहत महसूस करने लगे। फवारे और ठंडी हवाओं के बीच रिमझिम बारिश का दौर भी शुरू हो गया, हालांकि इस दौरान बादलों में चमक-गड़गड़ाहट नहीं देखी गई। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती भी हुई, लेकिन इससे आम जनता परेशान नहीं दिखी।

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण किसान अपने खेतों-बाग-बगीचों में मन लगाकर काम करते नजर आए। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और तेज धूप से परेशान लोग इस मौसम परिवर्तन से खुश नजर आए। अचानक आए इस मौसम बदलाव ने जनजीवन में संजीवनी का काम किया और किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

मौसम विभाग ने भी इस बदलाव को स्वागत योग्य बताया है और कहा कि इस प्रकार के प्राकृतिक बदलाव से तापमान में संतुलन बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने इस बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गर्मी की तीव्रता में कमी आई है और वे थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page