Connect with us

पूर्वांचल

मिर्जापुर से अपहृत बच्चा वाराणसी में मिला, परिजनों में छाई खुशी की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/मिर्जापुर : कछवां थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में दो दिन पहले एक 6 माह के बच्चे का देर रात घर में सोते वक्त रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने के बाद बच्चे के स्वजन परेशान हो गये थें। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी लेकिन उच्चाधिकारियों को जानकारी होते ही मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी सदर ने तत्काल ही बच्चे के चोरी करने वाले अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करके पुलिस को निर्देशित किया की अविलंब बच्चा बरामद किया जाए।

पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई ही थी की शुक्रवार की सुबह वाराणसी के रिंग रोड के पास एक पेड़ के नीचे लावारिस हालत में वहां के स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गयी। बच्चा चोरी की खबर वायरल होने के बाद जिले से सटे रिंग रोड होने के कारण वहां के भी लोगों को इस बात की सूचना हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना बच्चा चोरी होने वालो के घर तक भेजी। लावारिस हालत में बच्चे के होने की जानकारी पर परिजन भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि उनका बच्चा है। इस बात की जानकारी इन लोगों ने पुलिस को भी बताया और अपने बच्चे को लेकर थाने आए।

बच्चा मिलने की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव कछवां थाने पहुंची और बच्चे को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जहां चिकित्सकों ने बच्चों के स्वस्थ होने की बात कही। बच्चे को उनके स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन यह अब जांच का विषय बन गया कि आखिर देर रात घर से बच्चा चोरी करके ले जाना और वाराणसी में लावारिस हालत में छोड़कर चले जाना कि पीछे का राज क्या है ? बच्चे की मां पूजा और पिता संदीप समेत उसके मामा धर्मेंद्र कुमार बच्चे को पाकर खुश हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page