Connect with us

अपराध

मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के हरना की गली में बुधवार रात 22 वर्षीय सपा नेता/ कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर लौटते समय उन पर हमला किया। घायल अवस्था में परिजन प्रियांशु को तुरंत ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading...

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रियांशु पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने कटरा कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। उनका कहना है कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से कई बार वार किया, जिससे घटनास्थल पर ही खून बिखर गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से न्याय की अपील की है। परिजनों का कहना है कि कई वर्षों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हत्या हुई। कटरा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page