Connect with us

वाराणसी

मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: पशुपालकों को मिलेगा 50% तक अनुदान

Published

on

Loading...
Loading...

आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 10 दुधारू गायों की खरीद के लिए योजना का लाभ उठाएं

वाराणसी। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक पशुपालक अपने निकटतम पशु चिकित्सालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता शर्तों में एक एकड़ जमीन, बैंक का सहमति पत्र, आधार कार्ड और तीन वर्षों का गौपालन अनुभव शामिल हैं।

इस योजना के तहत लाभार्थी को स्वदेशी नस्लों जैसे साहीवाल, गीर, और थारपारकर की 10 दुधारू गायें ब्रीडिंग ट्रेक्ट से खरीदनी होंगी। एक यूनिट की परियोजना लागत ₹23.60 लाख है, जिसमें से प्रति इकाई 50% अधिकतम ₹11.80 लाख अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। लाभार्थी को ₹3.54 लाख का अंशदान देना होगा, जबकि ₹8.26 लाख बैंक से ऋण के रूप में लिया जा सकता है।

Advertisement

पशुपालकों से अपील है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page