Connect with us

गाजीपुर

“माफियाओं के मजार पर फूल चढ़ाने वाले न सिखायें नैतिकता” : ओमप्रकाश राय

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का जिला पंचायत गाजीपुर के सभागार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।

खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे निंदनीय घटना बताया। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह मोदी-योगी की सरकार है, यहां अपराधियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर हो चुका है और बाकी पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि माफियाओं के मजार पर फूल चढ़ाने वाले नैतिकता का पाठ न पढ़ाएं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने अपने संबोधन में कहा कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी त्रिस्तरीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में महामंत्री प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षय लाल गुप्ता, भाजपा नेता नीरज कुमार मानू, शैलेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page