Connect with us

वाराणसी

मां गंगा में स्नान करते बियर पीते हुए युवक का वीडियो वायरल

Published

on

Loading...
Loading...

संबंधित युवा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रवाना

वाराणसी। शुक्रवार की भोर में लगभग 5 से 6 बजे के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मां गंगा के बीच एक युवक बियर पीता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया।

इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर ली गई है। इस मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल और वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बिहार भेजी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संबंधित युवक बिहार के रोहतास का निवासी बताया गया है।

एसीपी ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें, मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करें और ऐसा कोई कार्य न करें जो कानून और धार्मिक आस्था के विरुद्ध हो।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page