Connect with us

दुर्घटना

मां के पीछे दौड़ीं बच्चियां, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रामपुर जिले के मिलक क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेहंदी नगर गांव में दो छोटी बच्चियां, अपनी मां के पीछे-पीछे दौड़ते हुए, ट्रेन की चपेट में आ गईं। यह हादसा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ, जिसमें दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मां जंगल से सूखी लकड़ियां लाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान उनकी दो साल की बेटी पीहू और चार साल की बेटी जाह्नवी, मां के पीछे-पीछे दौड़ने लगीं। मां ने ट्रैक पार कर लिया, लेकिन बच्चियां ट्रैक पर ही रह गईं और ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Loading...

घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि लोहा निवासी देव कुमार कश्यप पत्नी व दोनों बेटियों के साथ गांव मेहंदी नगर स्थित ससुराल आए हुए थे।




Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page