Connect with us

मऊ

महिला सशक्तिकरण पर डॉ. मनीष राय का प्रेरणादायक संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, प्रकाश हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मनीष राय ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। नारी जीवनदायिनी, प्रेम की मूर्ति और रिश्तों को संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है, लेकिन 19वीं शताब्दी में महिलाओं के साथ अनेक अत्याचार होते थे, जैसे शिक्षा का अभाव, पर्दा प्रथा, बाल विवाह, और अन्य सामाजिक कुरीतियाँ, जिनका उन्मूलन करने के प्रयास किए गए।

पूर्व में दहेज को लेकर क्रूरता देखने को मिलती थी, जिसमें लड़कियों को दहेज के लिए मारा जाता था या उन्हें जलाया जाता था। आज के समय में, देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी’ जैसे अभियानों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आया है। इसके अलावा, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चुनकर भी महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Loading...

कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करने के लिए रंगोली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page