Connect with us

वाराणसी

महिलाएं आत्मनिर्भर होकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम कर रही है – विद्यासागर राय

Published

on

Loading...
Loading...

शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिला मोर्चा को पांच कार्यक्रम तय किए गए हैं

शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला संपन्न

Loading...

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को सायंकाल गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा सुरक्षा सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्जवला, जल जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया। उन्हें आत्म सम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाई गई। जिसमें सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जो चल रही है, वार्ड स्तर पर जाकर इस अभियान से जुड़ी सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह तथा महानगर पदाधिकारी संपर्क बनने के बाद सरकार की सभी योजनाओं को बताने का काम करेंगी।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा नारी शक्ति वंदन का सम्मान किया है। उनकी आत्म सुरक्षा के लिए हर कदम पर इनका साथ दिया है। एंटी करेप्शन पर अंकुश लगाने का पार्टी ने काम किया है। आज हमारे देश की महिलाएं प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर रात और दिन मेहनत करते हुए अपने सम्मान को स्वयं बचाते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम कर रही है।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने भी शक्ति वंदन अभियान को सफल बताते हुए कहा कि नारी शक्ति सर्वोपरि है और इनका सम्मान हम सभी को करना है। उन्होंने अपने कार्यक्रमों को सरल ऐप पर अपलोड करने की विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में पांच कार्यक्रम तय किए हैं, जिसमें 10 फरवरी को महानगर स्तर पर चाय पर चर्चा के साथ शक्ति संवाद, 11 या 12 फरवरी को शक्ति सम्मान, 12 से 21 फरवरी तक स्वयं सहायता समूह संपर्क, 22 फरवरी को प्रत्येक मंडल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री जी लाइव होंगे। इस कार्यक्रम को एलईडी लगाकर लाइव करना है तथा पांचवा कार्यक्रम 25 या 26 फरवरी को एन जी ओ सम्मेलन करना है।
शक्ति वंदन अभियान के महानगर संयोजक नवीन कपूर ने संचालन करते हुए कहा कि विधानसभा स्तर पर बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह एवं साधना वेदांती को संयोजक बनाया गया है।
कार्यशाला में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित, पूजा पांडेय, डॉ अनुपम गुप्ता, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, रितिक मिश्रा, साधना सिंह, अनीशा शाही, मोहिनी झंवर, मीरा गुप्ता, अंजली गुप्ता, राधा राजभर, तरुणा, नेहा कक्कड़, श्रुति जैन सहित एन जी ओ प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page