Connect with us

Uncategorized

महाशिवरात्रि पर काशी में कड़े सुरक्षा प्रबंध, भारी पुलिस बल तैनात

Published

on

Loading...
Loading...

विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर सभी शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे

महाशिवरात्रि पर जनपद में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। विश्वनाथ कॉरिडोर के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। भारी फोर्स की तैनाती की गई है। इसी तरह महामृत्युंजय मंदिर, तिलभांडेश्वर, शूलटंकेश्वर, कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों के आसपास व्यापक पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस दौरान क्लोज सर्किट टीवी कैमरा से अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी।

सोनारपुरा से गोदौलिया, मैदागिन तक नो व्हीकल जोन घोषित – महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा वाहनों के संचालक को प्रतिबंधित करने के लिए सोनारपुरा से गोदौलिया और मैदागिन तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पंचक्रोशी मार्गों पर भी वाहन नहीं चलेंगे। पुलिस ने भक्तों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस ली है।

पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देश पर महाशिवरात्रि के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। महाशिवरात्रि का त्यौहार 8 मार्च को है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की राह में वाहनों का रोड़ा नहीं रहेगा। इसके लिए मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। इसके अलावा गोदौलिया से लेकर सोनारपुरा तक भी वाहन नहीं चलेंगे। लक्सा और गिरजाघर चौराहा पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। अन्य जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, रूट डायवर्जन 7 मार्च की रात 10 बजे लेकर 9 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे तक लागू रहेगा। महाशिवरात्रि पर 7 मार्च की रात्रि से ही डायवर्जन और नो व्हीकल जोन तैयार हो जाएगा। गोदौलिया, मैदागिन समेत कई प्रमुख मार्गों पर पेडल रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया गया है ।

महाशिवरात्रि पर्व पर पंचक्रोशी यात्रा भी निकलेगी। इस दौरान पंचक्रोशी मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सूजाबाद पुलिस चौकी से वाहन राजघाट नहीं जा सकेंगे। गोलगड्डा तिराहा से भदऊचुंगी तिराहे, लकड़ी मंडी तिराहा से भदऊचुंगी की ओर वाहन नहीं जा पाएगा। काली माता मंदिर चौराहा से पांडेयपुर चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। लालपुर पुलिस चौकी से वाहन पांडेयपुर चौराहे, पुलिस लाइन चौराहा से अर्दली बाजार की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार की तरफ वाहन प्रतिबंधित हैं।

Advertisement

इन मार्गों को किया गया डायवर्ट – डायवर्जन के मुताबिक बेनियाबाग-गिरजाघर, रामापुरा-गिरजाघर, सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर-गिरजाघर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं, कबीरचौरा की तरफ से पियरी चौकी होते हुए बेनियाबाग तिराहा की तरफ से तीन व चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। हालांकि बेनियाबाग पार्किंग से वाहन इस रास्ते से लौट सकेंगे। लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी की तरफ जाने वाले चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

वाहनों को पार्किंग में करना होगा खड़ा- यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न मार्गो से होकर आने वाले वाहनों के लिए शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर जलकर, मजदा सिनेमा, लक्सा, हवेलिया चौराहा, रेलवे मैदान, टाउन हॉल, कटिंग मेमोरियल मैदान, मिंट हाउस, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, क्वींस कॉलेज, हैदराबाद रोड, रविंद्रपुरी मार्ग, हरिशचंद्र पीजी कॉलेज तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में वाहन पार्क किए जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर भांग और ठंडई का आनंद उठाएंगे श्रद्धालुगण – वाराणसी में बाबा विश्वनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वाले स्थानीय और बाहरी श्रद्धालुगण इस दौरान बनारसी भांग, ठंडई और लस्सी का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए गोदौलिया, रामापुरा, मैदागिन, चौक क्षेत्र के दुकानदारों ने अभी से तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं के लिए कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा भी इस तरह की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page