Connect with us

चन्दौली

महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सोनी व अभिषेक बने उपाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मंगलवार की देर रात्रि में नगर पंचायत स्थित श्री महावीर मंदिर के परिसर में तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष सोनी जायसवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, पीयूष गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष चौरसिया, सह संयोजक शुभम अग्रहरि, संरक्षक सतीश यादव, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि को मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने कहा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की। उपाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव हर्षोल्लास के साथ सभी लोगों के सहयोग से मनाया जाएगा। नौ दिवसीय दुर्गा पूजा में पूजन-अर्चन के साथ ही मंदिर की भव्य सजावट की जाएगी।

Loading...

संचालन करते हुए निर्वतमान अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि मंदिर परिसर में नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना के साथ ही भव्य आरती होगी। साथ ही सप्तमी, अष्टमी व नवमी तिथि को आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। नौ दिनों तक भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

इस मौके पर प्रदुम गुप्ता, सन्नी गुप्ता, शेखर चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता व्यवस्थापक, सजावट मंत्री अरुण जायसवाल, राहुल गुप्ता, विष्णु केशरी, अविनाश केशरी, मयूष गुप्ता, विकास गुप्ता, रवि वर्मा महामंत्री, चंदा विभाग विक्की सिद्दीकी, अंकित केशरी, राजन पाल, पूर्व अध्यक्ष दिलीप केशरी, पप्पू सिद्दीकी, अश्वनी चौरसिया, अमित मोदनवाल, संयोजक मदन चौरसिया, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page