Connect with us

वाराणसी

महाकुम्भ मेला और ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों में कंबल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के खजुरी नेशनल हाईवे स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर ओ. पी. सिंह और डॉक्टर सौरभ सिंह के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाकुम्भ मेला और ठंड के मद्देनजर सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों को अल्पाहार के साथ कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर ओ. पी. सिंह और डॉक्टर सौरभ सिंह ने जरूरतमंदों की सहायता के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह, इंजीनियर शिव प्रकाश सिंह, अजय सिंह, रोहित गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, विधान और अभिषेक सहित कई लोग उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

Loading...

सहयोगी टीम ने ठंड के कारण हो रही समस्याओं को कम करने के लिए इस पहल को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस नेक कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों और उनकी टीम की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page