Connect with us

वायरल

महाकुंभ मेला बना यूपी का 76वां जिला

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश में जल्द ही जिलों की संख्या 75 से बढ़कर 76 हो जाएगी। महाकुंभ के आयोजन को लेकर एक नई पहल के तहत “महाकुंभ मेला” नाम से एक नए जिले की अधिसूचना जारी की गई है। यह परंपरा कुंभ और अर्धकुंभ के आयोजनों के दौरान देखने को मिलती है। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार देर शाम इस नए जिले की घोषणा की।

महाकुंभ मेला जिले में परेड क्षेत्र और चार तहसीलें – सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांव शामिल किए गए हैं। इस नए जिले के कलेक्टर मेलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे जिन्हें सभी प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं।

Loading...

इसमें तहसील सदर के 25, सोरांव के 3, फूलपुर के 20 और करछना के 19 गांव शामिल हैं। हालांकि, इस जिले का अस्तित्व केवल महाकुंभ के आयोजन और उसके कुछ दिनों बाद तक रहेगा।

महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होगा जिसमें छह शाही स्नान होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी तैयारियों की खुद निगरानी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंचकर गंगा पूजन के साथ महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा। तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page