Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ के पलट प्रवाह से बनारस में भीषण जाम, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज में महाकुंभ मेला से वाराणसी में श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह से भारी जाम की स्थिति बन गई। हजारों की संख्या में वाहनों के आने से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। खासतौर पर मिर्जामुराद के रखौना स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक ठप हो गया, जिससे यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। टोल प्लाजा पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है।

सिर्फ हाईवे ही नहीं, बल्कि वाराणसी के गौदालिया से लेकर चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र तक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। भक्तों के अलावा स्थानीय लोग भी इस भारी जाम से परेशान नजर आए।

ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने तत्काल टीमों को तैनात किया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण हाईवे पर दबाव लगातार बना रहा। वाराणसी में इस भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page