Connect with us

वाराणसी

“महाकुंभ उत्सव में काशी में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें व्यापारी भाई” : सुनीता सोनी

Published

on

Loading...
Loading...

‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा को बनाये रखने का संकल्प

वाराणसी। महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने शनिवार को अपने व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ दशाश्वमेध घाट पर महाकुंभ उत्सव को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने व्यापारी भाइयों से अपील की कि काशी आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सरल और सहयोगपूर्ण व्यवहार करें, जिससे काशी की अतिथि सत्कार परंपरा “अतिथि देवो भव” को बनाए रखा जा सके।

सुनीता सोनी ने कहा, “महाकुंभ में काशी आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और यादगार होना चाहिए। हमारा व्यवहार काशी की छवि का प्रतीक है।” उन्होंने सभी ऑटो-टोटो चालकों से आग्रह किया कि वे श्रद्धालुओं से न्यायोचित किराया लें और काशी की गरिमा बनाए रखें।

उन्होंने महाकुंभ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पौराणिक कथाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु जब अमृत कुंभ लेकर जा रहे थे, तो असुरों से छीना-झपटी में अमृत की चार बूंदें पृथ्वी पर गिर गईं। ये बूंदें प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में गिरीं, जिनका धार्मिक महत्व अपार है। तीर्थस्थल वह स्थान होता है, जहां भक्त मोक्ष प्राप्त करते हैं।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी राज सोनी, दशाश्वमेध व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, चौकाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश मिश्रा, बृजपाल अग्रहरि, अजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, ममता गुप्ता, वेद प्रकाश गौतम और दादू भाई समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकमत होकर काशी की अतिथि परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page