Connect with us

बलिया

मनियर क्षेत्र के 15 गांवों में 20 स्थानों पर रखी गई ताजिया

Published

on

Loading...
Loading...

शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम

बलिया (जयदेश)। मनियर क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा और शांति के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के 15 गांवों में कुल 20 स्थानों पर ताजिया रखी गई।रामपुर स्थित लखनी के ताल, बड़ी मस्जिद के पास कर्बला और शेखपुर के कर्बला में ताजिया का दफन किया गया। पूरे माहौल में ‘या हुसैन, या अली’ की सदा गूंजती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह इमाम हुसैन की याद में रंगा रहा।

Loading...

युवाओं द्वारा गादा, बाना, बनैठी और जंजीर जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन भी किया गया, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।जगह-जगह ताजिया का मिलान भी कराया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ होमगार्ड, पीआरडी और चौकीदारों को तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे खुद क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page