Connect with us

वाराणसी

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को होटल ताज पहुंचकर 24 जून को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बैठक स्थल पर सुरक्षा, तकनीकी प्रबंधन, आगंतुकों की व्यवस्था और जनसुविधाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में आने वाले गणमान्य अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी विशेष सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण प्रशासनिक मशीनरी के लिए एक स्पष्ट संदेश था कि इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page