Connect with us

मिर्ज़ापुर

मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

पड़री क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का जज़्बा और दर्शकों का उत्साह

पड़री, मीरजापुर। स्थानीय पड़री बाजार स्थित मैदान पर शिवलोक क्रिकेट क्लब द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और सिक्का उछालकर किया।क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने कहा कि खेलों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार और जीत तो खेल का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ाने के साथ-साथ तन और मन को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।इस भव्य आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फरहा रइस, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज, ब्लाक अध्यक्ष ब्यास जी, ग्रापए के जिलाध्यक्ष अजय ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।हजारों की संख्या में उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों ने इस प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान कृष्ण कुमार अग्रहरि, राम सिंह, कन्हैया लाल, राजेश सोनकर, संजय तिवारी, प्रियांशु मोदनवाल, सौरभ मोदनवाल, नीलकांत तिवारी, अजय यादव, पंचदेव सिंह, संजय कप्तान, राकेश यादव, मंटू चौबे, दीपक वर्मा और पवन बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रेमियों को रोमांचित किया बल्कि समाज में आपसी एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page