Connect with us

वायरल

मजिस्ट्रेट से परेशान दरोगा ट्रेन की पटरी पर लेटा

Published

on

Loading...
Loading...

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना बन्नादेवी में तैनात एक दरोगा ने रेलवे लाइन की पटरी पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर को समझा बुझाकर थाने ले आये। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार अदालत में हुई बदसलूकी से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंचा था।

Loading...

उसका आरोप है कि उसने बाइक चोर गैंग के पांच अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उसी दौरान सब इंस्पेक्टर से मजिस्ट्रेट के द्वारा अभद्रता की गई।घटना के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि एक बाइक चोर गैंग के पांच अभियुक्तों को उनके द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। तभी मजिस्ट्रेट द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। उन्हें शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बाइक चोरों के साथ खड़ा रखा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि हर 10 मिनट बाद मजिस्ट्रेट द्वारा अपने विश्रामगृह में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और कहा गया कि तुम लोग इन लड़कों को फर्जी पकड़ कर लाए हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page