Connect with us

वाराणसी

मंडुवाडीह में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में बदमाशों ने कमिश्नरेट पुलिस को चुनौती दी है। जलालीपट्टी नाथूपुर इलाके में बुलेट से आए बदमाशों ने मंडुआडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद चारों बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी, एसीपी समेत पुलिस के अन्य आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इसकी जांच के लिए मंडुवाडीह थाने की पुलिस के अलावा कमिश्नरेट की स्वाट टीम को लगाया गया है।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश है। चार बदमाश बुलेट से आए थे और सोनू को घर के बाहर बुलाकर उसे गोली मार दी जो सीधे उसके सर में लगी थी। सोनू को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू मंडुवाडीह थाने का हिस्ट्रीशीटर था और दूध बेचने का काम करता था। मृतक के पिता रामाशीष यादव का भी क्रिकेट के विवाद को सुलझाने में लाठी से मार कर हत्या कर दी गयी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page