Connect with us

वाराणसी

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसीपी ने किया निरीक्षण 

Published

on

Loading...
Loading...

गिरजाघर, गोदौलिया व काशी विश्वनाथ धाम की परखी व्यवस्थाएं

नाव चालकों को सख्त चेतावनी,क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वालों पर होगी कार्रवाई

वाहन प्रवेश वर्जित क्षेत्र में गाड़ी ले जाने वालों पर होगी करवाई

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

दोनों अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर इंतजाम के लगातार किया जा रहा है निरीक्षण

Advertisement

वाराणसी। गंगा स्नान और बाबा काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुचारू आवागमन व भीड़ नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर डॉ एस चिनप्पा ने गिरजाघर व गोदौलिया चौराहे और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और अपर पुलिस कमिश्नर गिरजाघर व गोदौलिया चौराहे से पैदल चलते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश देते रहे और लोगों से भी आवश्यक सहयोग करने व कतारबद्ध होकर चलने की अपील करते रहे।उन्होंने दशाश्वमेध घाट,मान मंदिर घाट,त्रिपुर घाट,ललिता घाट और मर्णिकनिका घाट और काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

उन्होंने घाट पर एनडीआरएफ और जल पुलिस के तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी नाव संचालक बिना लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक लोगों को नाव में न बैठाए,यह सुनिश्चित किया जाए। क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वालों व नियम तोड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।मंदिर गेट से मैदागिन तक के वाहन प्रवेश वर्जित क्षेत्र में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहन ले जाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान,डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल,एडीसीपी सरवनन टी सहित पुलिस विभाग अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page