Connect with us

बलिया

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सिकंदरपुर में सपा की मासिक बैठक, विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने सरकार पर साधा निशाना

कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी तेज करने और मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने का आह्वान

सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को सिकंदरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

विधायक ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की घटना को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बैठक में चुनावी तैयारियों पर जोर देते हुए जियाउद्दीन रिज़वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जुड़वाने का भी आह्वान किया।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मोड में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना होगा।

बैठक में अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, संजय यादव, आत्मा वर्मा, नंदू चौहान, पवित्री देवी, मुन्ना सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद चौहान ने तथा संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page