Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा नेता से हजारों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

एटीएम से पैसे निकालते समय तीन लोगों ने बदला एटीएम

सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ठगी का शिकार हो गए हैं। यहां पैसे निकालने के दौरान एटीएम बदलकर उचक्कों ने भाजपा नेता के खाते से 32000 रूपये निकाल लिए। पीड़ित भाजपा नेता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तो वहीं मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर (कंद्रवारे) निवासी कपिल देव सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। मंगलवार को वो थाना क्षेत्र के पांडेबाबा बाजार में लगे इंडिया एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से 3000 रूपये खाते से निकला। दोबारा बैलेंस चेक करने लगे तो इसी बीच तीन लोग एटीएम में घुसे और बैलेंस चेक करते समय उनके एटीएम का कोड देख लिया। अभी वे एटीएम मशीन से निकलने वाली बैलेंस रसीद देख ही रहे थे कि बड़ी सफाई से उनका एटीएम कार्ड निकाल कर किसी छोटेलाल तिवारी के नाम का एटीएम कार्ड लगाकर तीनों लड़के निकल गए।

साथ ही साथ अवगत कराते चले कि थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज आना शुरू हुआ। तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। कपिल देव सिंह जब तक अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करते तब तक उचक्कों ने उनके खाते से दो बार 10-10 हजार रुपए, दो बार 5-5 हजार रुपये, एक बार 2000 और एक बार 100 रूपये निकल लिए। उनके खाते से छह बार में कुल 32100 रूपये निकाल लिए गए। कपिल देव सिंह ने मोतिगरपुर थाने पर मामले की लिखित शिकायत दी है।प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि, शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page