Connect with us

चन्दौली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग दिवस पर दिखाया उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पीडीडीयू नगर के पराहूपुर स्थित एक वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के योग आसनों की शिक्षा दी गई। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया गया।

इसी क्रम में मिनी महानगर स्थित पराहूपुर की वाटिका में नगर के गणमान्य लोगों ने योग अभ्यास किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने कहा कि योग से शरीर निरोगी रहता है। प्रतिदिन योग करना हम सभी के लिए जरूरी है।

समाजसेवी चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग हमारी ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की देन है। प्रतिदिन योग अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही मस्तिष्क भी ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रतिदिन योग अभ्यास कर अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाएं। इस मौके पर प्रियंका तिवारी, गुरदीप सिंह, कुंदन सिंह, राजीव गुप्ता, गीता रानी गुप्ता, मनोज जसपाल, निखिल सेठ, मंटू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page