Connect with us

वाराणसी

भवनों पर अवैध रूप से लगायी गयी होर्डिंग को हटवाने एवं संरचना को तोडवाने का अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा भवनों पर अवैध रूप से लगायी गयी होर्डिंग को हटवाने एवं संरचना को तोडवाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट से नमोघाट के मध्य एवं नगवां में चितईपुर से अखरी बाइपास तक होर्डिंग तथा संरचना हटवाने का अभियान चलाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान भवनों पर अनाधिकृत रूप से लगायी गयी 31 होर्डिंग एवं संरचना को हटवाया गया। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
अनाधिकृत होर्डिंग एवं इस हेतु संरचना निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों एवं एजेंसियों को सचेत किया जाता है कि अवैध होर्डिंग संरचना इत्यादि स्वयं हटवा लें। अन्यथा विभाग द्वारा हटवाये जाने से होने वाली क्षति के लिए स्वयं जिम्मेदार होगें।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page