Connect with us

मुम्बई

बॉलीवुड और राजनीति जगत की हस्तियों ने बाबा सिद्दीकी को दी अंतिम विदाई, बड़ा कब्रिस्तान में हुए सुपुर्द-ए-खाक

Published

on

Loading...
Loading...

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्त में, 3 की तलाश जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मच गया है।

बड़ा कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

रविवार की रात मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के पास बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। बारिश के बीच बाबा सिद्दीकी का जनाजा उनके घर से निकला, वहां पर जनाजे को राजकीय सम्मान दिया गया। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पुलिस ने सुपुर्द-ए-खाक के दौरान केवल परिवार और करीबी लोगों को ही अंदर एंट्री दी गई। बाबा के जनाजे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, नेता छगन भुजबल और प्रफुल पटेल भी मौजूद रहे।

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्त में, 3 की तलाश जारी

Advertisement

पुलिस ने अब इस हत्याकांड में 6 में से तीसरे संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फेसबुक पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। इन दोनों भाईयों ने मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। धर्मराज कश्यप पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शिवकुमार अभी फरार है। एक और आरोपी जीशान अख्तर के ऊपर आरोप है कि उसने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को किराए का कमरा दिलाने में मदद की थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या करने के लिए हमलावार कई साजो सामान से लैस थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि तीनों हमलावर मिर्ची स्प्रे लेकर आए थे, मगर उन्हें इसके इस्तेमाल का मौका नहीं मिला

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे करीब दो महीने से उनकी रेकी कर रहे थे। इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 28 जिंदा कारतूस मिले हैं। बाबा सिद्दीकी को करीब 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा मिली थी। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page