Connect with us

सियासत

बेरोजगारी और मनरेगा पर कटौती के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी युवा कांग्रेस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय (ज्ञान मंडल प्लाजा, राजीव भवन) में महानगर युवा कांग्रेस की ओर से “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं “यूथ जोड़ो अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों अभियानों के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण कर औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों और ग्रामीण परिवारों की रोज़ी-रोटी का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बजट में कटौती, भुगतान में देरी और तकनीकी अड़चनों के माध्यम से मनरेगा को कमजोर कर रही है, जिसका सीधा असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं बल्कि और सशक्त बनाना चाहती है, ताकि हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘यूथ जोड़ो अभियान’ कांग्रेस की भविष्य की राजनीति का आधार है और युवाओं को संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़ते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज यूथ जोड़ो अभियान और मनरेगा बचाओ संग्राम का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना को कमजोर किया जा रहा है। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के माध्यम से युवा कांग्रेस मजदूरों, गरीबों और ग्रामीण परिवारों के अधिकारों की आवाज़ बनेगी। उन्होंने बताया कि ‘यूथ जोड़ो अभियान’ के तहत काशी के सभी वार्डों में युवाओं से सीधा संवाद किया जाएगा और उन्हें कांग्रेस की नीतियों, रोजगार, शिक्षा, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, प्रदेश महासचिव अनुपम राय, रोहित दुबे, धीरज सोनकर, सिद्धार्थ केशरी, अरुणेश सिंह अन्नू, कुंवर यादव, पीयूष श्रीवास्तव, परवेज़ ख़ान, वकील अंसारी, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वसीम अंसारी, आशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, आशीष गुप्ता, किशन यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page