Connect with us

वाराणसी

“बेटी का निकाह कराओ, वरना 10 गोली मारेंगे”

Published

on

Loading...
Loading...

हिंदू परिवार को धमकी देने वाला डॉ. नईम कादरी गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में एक हिंदू परिवार को जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने राहत दवाखाना चलाने वाले डॉ. नईम कादरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि डॉ. नईम कादरी, जो खुद को ‘बाबा’ कहता है और शेख सलीम फाटक पर राहत दवाखाना चलाता है, बीते 10 वर्षों से उनके संपर्क में था। अब वह लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था कि उनकी बेटी का निकाह करवा दिया जाए और बेटे का धर्म परिवर्तन किया जाए। मना करने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

घटना के अनुसार, 23 जुलाई को आरोपी कादरी पीड़िता के घर में जबरन घुस आया और मारपीट करते हुए धमकी दी—”बेटी का निकाह कराओ, नहीं तो सबको काटकर फेंक देंगे।” इसके बाद 29 जुलाई को वह पीड़िता के पति की सिगरा स्थित दुकान पर पहुंचा और फिर धमकाया, “कल तक बेटी का निकाह नहीं हुआ तो 10 गोली मारूंगा।” इस दौरान भी उसने मारपीट की।

थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि आरोपी डॉ. नईम कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह न केवल गंभीर आपराधिक कृत्य है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने वाला मामला है। पुलिस की कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page