Connect with us

सियासत

बीजेपी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम मोदी ने देशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं

वाराणसी। भाजपा 6 अप्रैल को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर के 1909 बूथों पर कार्यक्रम होंगे। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पार्टी सम्मान करेगी। कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे।आपको बता दें कि, मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

Loading...

पार्टी की स्थापना 6 अगस्त 1980 को हुई थी। जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में शुमार है। बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने कहा कि, वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि, बीजेपी देश की पसंदीदा पार्टी है, जिसने हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ को जहन में रखकर काम किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page