Connect with us

वाराणसी

बाबा काल भैरव मंदिर में केक काटने पर काशी विद्वत परिषद ने जतायी कड़ी आपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में बाबा कालभैरव मंदिर के गर्भगृह में केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना पर जनता और काशी विद्वत परिषद ने नाराज़गी जताई है। परिषद ने इसे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन बताया है जबकि मंदिर के महंत ने दावा किया कि यह काम उन्हें धोखे में रखकर किया गया।

वीडियो में एक महिला को बाबा कालभैरव के मंदिर में पूजा और पुजारी का आशीर्वाद लेने के बाद गर्भगृह में केक काटते हुए देखा गया।

इसके बाद उसने केक बाबा को अर्पित कर दिया। यह 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोगों ने इसे अनुचित बताया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने इसे गलत परंपरा कहा तो कुछ ने इसे धार्मिक मर्यादा के खिलाफ बताया। मंदिर के महंत ने सफाई देते हुए कहा कि गर्भगृह में केक काटना पूरी तरह अनुचित है और उन्होंने ऐसा न करने की सलाह दी थी।

Advertisement

उनका कहना है कि इन लोगों ने उन्हें धोखे में रखकर वीडियो और फोटो बनाए और फिर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री ने भी इस कृत्य की निंदा की और कहा कि मंदिरों में केवल शास्त्रीय विधान के अनुसार पूजन-अर्चन किया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर प्रशासन से मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page