वाराणसी
बाजार गयी युवती लापता, पिता ने दर्ज कराया नामजद शिकायत
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने बड़ागांव थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने आसपास खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका
Loading...
जांच में पता चला कि जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव का रहने वाला आनंद उर्फ नन्हू चौहान पिता सुनील चौहान युवती को भगाकर ले गया है।
बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
Continue Reading
