Connect with us

गाजीपुर

बागवानी और शाकभाजी विस्तार पर फोकस, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

नई औद्यानिक योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर

गाजीपुर (जयदेश)। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में उनके कक्ष में नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर जनपद स्तर पर गठित कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत जनपद को 12.0 हेक्टेयर में बागवानी (फल क्षेत्र विस्तार), 50.0 हेक्टेयर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, 3400 रनिंग मीटर घेराबंदी, 150 बॉक्स मौनपालन तथा 5 यूनिट इको लाइट ट्रैप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का क्रियान्वयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा और पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत शेष लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किसी अन्य पोर्टल पर आवेदन नहीं किया जाएगा। योजना का संचालन पूर्व में लागू एकीकृत बागवानी विकास मिशन की तर्ज पर किया जाएगा।

अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा निदेशालय द्वारा आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना एवं औद्यानिक विकास कार्यक्रम के किसी भी लाभार्थी की पुनरावृत्ति इस योजना में न हो।

Advertisement

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, परियोजना निदेशक दीनदयाल, कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक डा0 दीपक प्रजापति, मण्डी निरीक्षक श्रीमती ऋषि सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सदस्य उप कृषि निदेशक के प्रतिनिधि जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर आशीष कुमार तथा प्रगतिशील कृषक अनूप राय, मनोज कुशवाहा, विनय कुमार राय और अंजू चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page