Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद में हाफिज कप 2025 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 7 फरवरी को

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद स्थित मदरसा बहरुल उलूम के मैदान में हाफिज कप 2025 का अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 7 फरवरी 2025 को 11:00 बजे से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में समाजवादी पार्टी समेत अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे।

Loading...

इस मुकाबले में दिल्ली साई हॉस्टल, रायबरेली, एन.ई.आर. गोरखपुर, वाराणसी, बांदा हॉस्टल, और नेहरू क्लब आजमगढ़ जैसी टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उद्घाटन मैच बैरीडीह आजमगढ़ और कटौली आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन के बारे में जानकारी बहरुल उलूम संस्था के प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी ने दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page