Connect with us

अपराध

बस का शीशा तोड़ ड्राइवर से लूटे रुपये, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में दो ट्रेवल्स एजेंसियों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। गुरुवार को भैयालाल ट्रेवल्स एजेंसी की बस पर आभा ट्रेवल्स के लोगों ने हमला कर दिया। जोधपुर निवासी बस चालक साबद खान के अनुसार, भदवर में आभा ट्रेवल्स के लोगों ने उनकी बस का शीशा तोड़ दिया और मारपीट कर 6500 रुपये लूट लिए। इस घटना को लेकर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महाकुंभ के दौरान पलट प्रवाह को देखते हुए मुदैला से चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन अब मोहनसराय से किया जा रहा है, जिससे ट्रेवल्स एजेंसियों के बीच विवाद बढ़ गया है। घटना के बाद पुलिस ने मोहनसराय स्थित पेट्रोल पंप के पास आभा ट्रेवल्स की तीन बसों को रोक दिया। हालांकि, बसों में सफर कर रहे 125 यात्रियों के विरोध और लंबी देरी को देखते हुए पुलिस ने तीनों बसों को रवाना कर दिया।

Loading...

रोहनिया पुलिस ने दोनों ट्रेवल्स एजेंसियों के संचालकों को शुक्रवार को थाने में हाजिर होने का निर्देश दिया है। इस मामले को लेकर यात्रियों में भी नाराजगी है, क्योंकि बस संचालन में बाधा उत्पन्न होने से वे कई घंटे तक परेशान रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page