Connect with us

बलिया

बलिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले दस लोगों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभिन्न गांवों से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

Loading...

गिरफ्तार किए गए लोगों पर शांति भंग करने का आरोप है और उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा है कि यह अभियान जिले में कानून और शांति बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page