Connect with us

वायरल

बरेली : फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

पीएफआई एंगल की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार सुबह हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। हादसे में फैक्ट्री मालिक अतीक रजा खान और कारीगर सरताज खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक थी जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में गंधक और पोटाश मिलाकर एक विशेष विस्फोटक तैयार किया जा रहा था, जिसका इस्तेमाल आतिशबाजी और मांझे की कोटिंग में किया जाता है। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया और चारों ओर तबाही मच गई।

यह धमाका बरेली के थाना किला इलाके के बाकरगंज मोहल्ले में हुआ, जहां अतीक रजा खान अपनी फैक्ट्री चला रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां करीब दो दर्जन कारीगर काम करते थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी संख्या कम थी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस धमाके की गहराई से जांच कर रही हैं। खास बात यह है कि बरेली में पिछले कुछ दिनों से पीएफआई (PFI) से जुड़े लोग नाम बदलकर रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस एंगल को भी खंगाल रही है कि कहीं इस विस्फोट का संबंध किसी बड़ी साजिश से तो नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस (ATS) और खुफिया विभाग की टीमें भी जांच में जुट गई हैं।

Advertisement

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page